कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का निधन, कांग्रेस परिवार में शोक

रायपुर
स्व.महेन्द्र कर्मा के बेटे कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का कोरोना से निधन हो गया। राजधानी के एक निजी अस्पताल में रात 3 बजे उनका निधन हुआ। वे दंतेवाड़ा विधायक देवुति कर्मा के बेटे व छबिन्द्र कर्मा के भाई थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बगेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायकमती देवती कर्मा के पुत्र थे। बघेल ने कहा है कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दीपक को याद कर भावुक हुए विकास
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बस्तर टाइगर स्व.महेन्द्र कर्मा व विधायक देवुति कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि दीपक युवाओं के बीच एक ऐसा स्थान छोड़ कर चले गए जिसे भर पाना मुश्किल है। वे बहुत ही मिलनसार और लोगों को सदा मदद करने वालों में शुमार थे। रायपुर से जब हमारे साथी दंतेवाड़ा जाया करते थे वे खुद बढ़ चढ़ कर मेहमानों की तरह उन सभी का आवभगत करते नहीं थकते थे। कोई काम हो तो कभी मदद के लिए मना नहीं करते थे। उनका इतने कम उम्र में हम सब को छोड़ कर चले जाना हृदयविदारक घटना है। बेरहम कोरोना पता नहीं औऱ कितने को हमसे छिनेगा। दीपक कर्मा के निधन से मैं बहुत दुखी हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपनेचरणों में स्थान दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here