करोड़ों की जायदाद का मालिक निकला राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

पटना                                                     
हाजीपुर के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक कुमार मनीष एक-दो नहीं बल्कि करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। निगरानी अन्वषेण ब्यूरो ने कुमार मनीष और उसकी पत्नी के खिलाफ 9.70 करोड़ रुपए का आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। पिछले महीने निगरानी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक कुमार मनीष और उनकी पत्नी मुन्नी कुमारी की संपत्ति की जांच की गई। दोनों के नाम पर 25 से अधिक जमीन की खरीदगी, कोल्ड स्टोरेज, एलआईसी में निवेश, कार, स्कार्पियो और विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि का हिसाब लगाया गया। इनके विरुद्ध 9,70, 32, 115 (नौ करोड़ सत्तर लाख बत्तीस हजार एक सौ पंद्रह) रुपए आय से अधिक संपत्ति होने का मामला सामने आया। इसी आधार पर कुमार मनीष और उनकी पत्नी मुन्नी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला निगरानी थाने में दर्ज किया गया है। 

24 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी
कुमार मनीष को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 24 फरवरी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनका निजी सहयोगी रिश्वत की राशि में से 6 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कुमार मनीष की संपत्ति की छानबीन शुरू की गई थी। जांच में आय से करोड़ों रुपए की अधिक संपत्ति पाए जाने के बाद इस बाबत अलग से मामला दर्ज किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here