ओडिशा : वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव; टूटा शीशा

Odisha
Odisha: Stone pelting on Vande Bharat Express

भुवनेश्वर, 27 नवंबर |  राउरकेला-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किये जाने से एक्जीक्यूटिव क्लास कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। पूर्व तटीय रेलवे (ईसीआर) के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि भुवनेश्वर-संबलपुर रेलमार्ग पर ढेंकनाल-अंगुल खंड में मेरामंडली और बुधपंक के बीच कुछ लोगों ने वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंके।
पथराव से एक्जीक्यूटिव क्लास कोच की खिड़की के शीशे टूट गये।

भारतीय रेलवे जहां एक तरफ दशा और दिशा बदलने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर, अराजक तत्व लगातार उनके इस प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से रेलवे की परम्परागत छवि में बदलाव आया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल बिछता जा रहा है। लेकिन रेलवे का विकास शायद कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। आए दिन कई राज्य में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की खबरें आती रही है।

स्थानीय पुलिस को किया सूचित, कार्रवाई की मांग

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना आरपीएफ के अधिकारी ने दी। ईसीओआर की सुरक्षा शाखा ने मामले को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा, ईसीओआर की सुरक्षा शाखा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाने का काम कर रही है।

पत्थराव को रोकने के लिए चला रहे जागरूकता अभियान-रेलवे

साथ ही अधिकारी ने बताया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे लोगों को ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए जागरूक कर रहा है। जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दें वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की ऐसी ही घटनाएं पहले भी देश के कई हिस्सों से देखी गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here