टीवी सीरीयल ‘इश्क पर जोर नहीं’ में सोनू का किरदार निभा रही एक्ट्रेस शगुन शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिल रही है। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग शगुन शर्मा की फैमिली को भी बीच में ले आए और एक्ट्रेस को रेप की धमकी देने लगे। धमकी मिलने का कारण शो में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है। दरअसल, शो में इश्की ने मयंक का सच जानने के बाद उसके साथ अपनी शादी तोड़ दी है। मयंक का यह सच सोनाली यानी सोनू (शगुन शर्मा) से जुड़ा हुआ है। मयंक, आहान को भी मेन्युपुलेट कर देता है, जिससे इश्की बुरी बन जाती है। आहान को लगता है कि उसके दोस्त मयंक की जिंदगी इश्की की वजह से खराब हुई है और इसलिए वह उसे बर्बाद करने की कसम खाता है। लोगों को इश्की का किरदार बहुत पसंद आ रहा है और उसे खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन सोनू के लिए उनके दिलों में नफरत और गुस्सा पैदा हो रहा है। ‘इंडिया फॉरम’ दर्शक इस बात से नाराज हैं कि सोनू यानी सोनाली सच को आहान के सामने नहीं आने दे रही है। चूंकि सोनू का रोल शगुन शर्मा प्ले कर रही हैं, इसलिए कुछ लोगों ने रक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। शगुन शर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- मैं इस समय बहुत दुविधा में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मुझे मेरे किरदार की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। अगर हम अपने सभी कार्ड्स दर्शकों को दिखा देंगे तो हमारा शो कोई क्यों पसंद करेगा। शगुन शर्मा ने कहा मैं हमेशा आलोचना को सकारात्मक रूप में लेती हूं और फैंस की भावनाएं कुछ किरदारों के साथ जुड़ जाती हैं और इसका मैं पूरा सम्मान करती हूं लेकिन आज बात हद से ज्यादा आगे बढ़ गई। मैंने कुछ कमेंट पढ़े जिनमें मेरे परिवार को टार्गेट किया गया था। किसी ने लिखा था कि मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए और कुछ लोगों ने मुझे रेप की धमकी भी दी। तब मुझे लगा कि अब मुझे बोलना चाहिए। धमकी मिलने का कारण शो में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है। सीरियल ‘इश्क पर जोर नहीं’ की कहानी इन दिनों अहान और इश्की की लव स्टोरी के इर्द गिर्द घूम रही है। सीरियल ‘इश्क पर जोर नहीं’ में परम सिंह, अक्षिता मुद्गल, शगुन शर्मा, रजत वर्मा और लक्ष्य हांडा जैसे युवा सितारे मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
RECENT NEWS
अदाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की छलांग, भारत की टॉप-4 रियल एस्टेट...
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। adani properties : अदाणी समूह की रियल एस्टेट कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज ने अपनी वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी...
भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 561 अंक फिसला,...
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। bhartiya share bazar : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते...
लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: Students at Vidhansabha Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब...
लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: CM Sai at Dr Tijan Bai Shradhajali Sabha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने...
अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक ने मौजूद मंत्रियों, विधायकों का...
Abhujhmadhs Arak Chaval at Vidhansabha: अरक (अथवा अरवा) चावल बिना उबाले (कच्चे) धान से तैयार किया गया चावल है। यह अपनी प्राकृतिक सुगंध, खिले...















