आम लोगों को बाहर निकालने के लिए रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 12वें दिन भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार कब्जे की कोशिश कर रही है। इसी बीच रूस और यूक्रेन में आज सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता भी होगी। बातचीत के बीच रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रहा है। इससे इन शहरों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच भारत यूक्रेन में फंसे अपने देश के नागरिकों को भारत लाने के सभी प्रयासों में जुटा हुआ है। रोज कई फ्लाइट्स ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन और आसपास के पड़ोसी देशों से लेकर आ रही है। इसी बीच  सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। उधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अभी तक 76 उड़ानों के माध्यम से 15,920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला गया है।

रूस ने चार शहरों में किया युद्ध विराम का ऐलान

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 12वें दिन रूस ने नागरिकों को सु​रक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया है। रूस ने यूक्रेन के चार शहरों कीव, मारउपोल खारकीव और सुमी दोपहर 12.30 बजे से सीजफायर का ऐलान किया है। इस दौरान रूस ड्रोन से लोगों को निकालने की गतिविध पर ध्यान से नजर रखेगा। रूस का आरोप है कि इस सीजफायर की अवधि में यूक्रेन कुछ गड़बड़ कर सकता है।

रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

फ्रांस के राष्ट्रपति के अनुरोध पर लोगों को बाहर निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का ऐलान ​किया।

पुतिन से बात करेंगे मोदी, जेलेंस्की से भी बात

पीएम नरेंद्र मोदी आज रुस के राष्टपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा करेंगे। वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here