आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान 24 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड के अन्य स्टारकिड्स की तरह आइरा ने एक्टिंग की दुनिया में जगह नहीं बनाई। उन्हें डायरेक्शन और म्यूजिक में ज्यादा लगाव रहा। यही वजह है कि आइरा ने पिछले साल ‘यूरिपाइड्स मेडिया’ नाम के प्ले से थिएटर में डेब्यू किया था। उन्होंने इस प्ले को डायरेक्ट किया था। इसी शो से वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। आमिर की बेटी आइरा को बचपन से ही म्यूजिक से खास लगाव है। इसलिए आइरा ने म्यूजिक में क्रिएटिव, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट करने के लिए राम संपत की टीम चुनी थी और उनके साथ काम भी किया था। आमिर राम संपत के साथ ‘डेली बेली’ और ‘तलाश’ फिल्म में काम कर चुके हैं। आइरा ने पिछले साल सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि जब वे 14 साल की थीं, तब जान-पहचान के लोगों ने ही उनका यौन शोषण किया था। आइरा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, जब मैं 14 साल की थी, तब मुझे सेक्सुअली एब्यूज किया गया था। वह अजीब सी स्थिति थी। मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है? और जो लोग कर रहे थे, वो जान-पहचान के लोग थे। इसलिए मुझे पता नहीं था कि, वो यह जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं? मैं सही समझ रही हूं या नहीं? आमिर खान की अपनी बेटी आइरा से खास बॉन्डिंग है।
RECENT NEWS
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन; जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने...
नई दिल्ली; 24 जुलाई । 26 din bad sonam wangchuk toda anshan : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक और छात्रों से...
दिल्ली पुलिस का एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल बंद
नई दिल्ली; 24 जुलाई । delhi police ka action : दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने...
दीपक बैज का आरोप राजीव भवन पर हमला सरकार प्रायोजित, भाजपा मंत्रियों की बर्खास्तगी...
रायपुर 23 जुलाई । deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि...
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री...
रायपुर, 23 जुलाई 2026: Korba Press Club Oath Ceremony:कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर...
राइस मिलर दलाल चेतन महिलांगे की साज़िश बेनकाब, दो विभागीय कर्मचारी बर्खास्त
बलौदाबाजार-भाटापारा; 23 जुलाई । rice miller dalal : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में राइस मिलर्स और अधिकारियों के बीच दलाली करने वाले शातिर तत्व चेतन महिलांगे...












