आंदोलन के पांचवे दिन फेडरेशन प्रतिनिधियों ने समीपस्थ जिलों में दौरा किया-शनिवार रविवार अवकाश दिवस पर भी पूरे प्रदेश में धरना दिया जावेगा

रायपुर,

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर 22 अगस्त से जारी अनिश्चितकालिन आंदोलन के आज पांचवे दिन पूरे प्रदेश में आंदोलन सफल रहा। राजधानी के समीपस्थ जिलों में फेडरेशन के नेताओं ने दौरा कर आंदोलनकारियों का हौसला अफजाई किया। आज शनिवार एवं कल रविवार अवकाश पर भी पूरे प्रदेश में धरना स्थल पर धरना निरंतर जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी, न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया है, कि आंदोलन के पांचवे दिन सभी जिलों में धरना स्थल पर आंदोलनकारियों की काफी भीड़ रही। जिसमें महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने की मांगों को जायज ठहराते हुए संबोधन में फेडरेशन का पक्ष रखा। आज फेडरेशन के प्रतिनिधि संयोजक कमल वर्मा, सत्येंद्र देवांगन दुर्ग जिले में प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह राजनांदगांव जिले में तथा वाहन चालक संघ प्रांतीय अध्यक्ष मनीष ठाकुर महासमुंद जिले में भ्रमण पर रहे। रायपुर राजधानी में भी महिलाओं की संख्या अधिक दर्ज की गई। न्यायिक कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजी बनाकर बकायदा आंदोलनकारियों की उपस्थिति दर्ज कराई।

संध्या 4:00 बजे सभा समाप्ति के बाद वाहन रैली निकालकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के लिए राजधानी में प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, जिला शाखा अध्यक्ष राम चंद्र ताण्डी,एम एल चन्दाकर उप प्रांत अध्यक्ष पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, श्रीमती रितु परिहार, डॉ अरुंधति परिहार, के नेतृत्व में विधायक सतनारायण शर्मा कुलदीप जुनेजा, बृजमोहन अग्रवाल के निवास में ज्ञापन सौपे गए। आज शनिवार अवकाश होने के बाद भी प्रतिदिन की भांति प्रातः 11:00 बजे बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर आंदोलनकारी एकत्र होंगे। कल रविवार को भी धरना जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में आंदोलन वापसी तक हर अवकाश दिवस पर भी धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here