असम के मुख्यमंत्री सरमा का 26 को महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ दौरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आगामी 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री सरमा आगामी 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएँगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद सरमा वहाँ भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। यहाँ से प्रस्थान करके सरमा अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुँचेंगे जहाँ वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुँचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here