अरपांचल कल्याण बाग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया

बिलासपुर

राज किशोर नगर कल्याण बाग की समिति अरपांचल कल्याण बाग वेलफेयर सोसाइटी में 26 जनवरी 73वें गणतंत्र दिवस के  अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि आयुक्त जोन क्रमांक 7 श्रीमती रंजना अग्रवाल एवं वार्ड क्रमांक 51 की पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी थी।

ध्वजारोहण कल्याण बाग के वरिष्ठ निवासी चंडी भट्टाचार्य द्वारा किया गया। ध्वजारोहण पश्चात विशेष अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास घोषाल ने अपने विचार व्यक्त किए एवं गठित समिति के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। अंत में सचिव भक्तिमय चौधरी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महिलाएँ एवं बच्चों ने  पूरे  हर्षोल्लास एवं उमंग से हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चो ने रंगोली बनाई एवं कार्यक्रम स्थल को  फूलो से सजाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  समिति के अध्यक्ष  विकास घोषाल, उपाध्यक्ष  हीरालाल शर्मा, कोषाध्यक्ष जयंत सरकार, सचिव भक्तिमय चौधरी, संयुक्त सचिव  गोविंद एवं  कार्यकारिणी सदस्य मुकुल सिन्हा,  चन्द्रशेखर राव, नरेन्द्र कोहली, राजा दत्ता, रिंकू चक्रवर्ती एवं अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व सीए प्रसनजीत बनर्जी ने निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here