प्यार का पंचनामा फिल्म में 7 मिनट का लंबा डायलॉग बोलकर कार्तिक आर्यन ने खूब सुर्खियां कमाई थीं, अब अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म चेहरे में 8 मिनट का मोनोलॉग बोलर उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मोनोलॉग की खास बात ये है कि इस 8 मिनट के डायलॉग को खुद बिग बी ने लिखा है और इसे एक टेक में पूरा किया है। इस मोनोलॉग को महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर तैयार किया गया है जिसके वीडियो को अब महिला सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अमिताभ के मोनोलॉग पर प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने कहा, दुनिया के किसी एक्टर ने किसी भी मुद्दे पर इतना बड़ा डायलॉग नहीं डिलीवर किया है। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये बच्चन साहब का ही आइडिया था। उनका कहना था कि फिल्म में रेप और महिला सुरक्षा पर बोला गया ये डायलॉग कई यूनिवर्सल लेवर पर तरक्की करेगा, और वो सही थे। आगे आनंद पंडित ने कहा, इस मोनोलॉग में सबसे बड़ा सरप्राइज ये है कि बच्चन साहब ने खुद इसे लिखा है। उन्होंने इसे सिंगल टेक में परफॉर्म कियाा है, जिसके बाद हम सबने उनके लिए खूब तालियां बजाईं। अब हम इस 8 मिनट लंबे मोनोलॉग को वुमन सेफ्टी की वीडियो की तरह बनाने का सोच रहे हैं जिसे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए हर आॅगेर्नाइजेशन को मुफ्त में दिया जाएगा। अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा स्टारर फिल्म चेहरे 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है जिसे आनंद पंडित प्रोड्यूस कर रहे हैं।
RECENT NEWS
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, हवाई शक्ति का...
नई दिल्ली 27 सितंबर । bhartiya aasman : भारत का आसमान अगले कई दिनों तक अलग-अलग देशों के सैन्य विमानों की गतिविधियों का गवाह...
एशियन गेम्स: सर्वेश ने पुरुषों की हाई जंप में जीता सिल्वर, पारुल ने महिलाओं...
नागोया, 27 सितंबर । asian games sarvesh : एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारत के सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में...
साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक; नौकरी, कारोबार, धन और स्वास्थ्य...
राशिफल ; 27 सितंबर । saptahik rashifal 28 september se 4 october : साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक; लग्नराशि पर...
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 26 सितंबर: Sanju Devi Bhartiya Mahila Kabaddi Team: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने...
शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हथबंद । 26 सितंबर: Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षक मंडल द्वारा आयोजित सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में...















