नई दिल्ली,
बुधवार 2 फरवरी को भी दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में फरवरी के पहले दिन भी सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। इस वजह से सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। पालम में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। दिल्ली के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी ठंड और कोहरे की मार से परेशान है। ग्रेटर नोएडा में भी बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण कम विजिबिलिटी की वजह से वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है। धूप निकलने की वजह से सर्दी से मिली राहत के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान लुढ़कने और हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण देर सुबह तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा।
हवाएं चलने से बनी हुई है ठिठुरन
धूप निकलने से कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, शाम को हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आगामी तीन और चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में
मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा 373 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही। अगले 24 घंटे में हवा की खराब सेहत से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 346 रहा। फरीदाबाद का 298, ग्रेटर नोएडा का 290, गुरुग्राम का 252 और नोएडा का 330 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत सुधरने की संभावना नहीं है।
दिल्ली: बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं। तस्वीरें रामलीला मैदान की हैं।
केयर टेकर ने बताया, "यहां 18 बिस्तर हैं और यहां हर राज्य के लोग रह रहे हैं। यहां लोगों को सारी सुविधा दी जा रही है। जो भी नए लोग आते हैं हम उनका कोरोना टेस्ट कराते हैं।" pic.twitter.com/ykRjVifQ3f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
बारिश से सुधर सकती है हवा की गुणवत्ता
बृहस्पतिवार को बारिश होने की स्थिति में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसके बाद हवा की सेहत फिर से बिगड़ेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 280 व पीएम 2.5 का स्तर 176 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा बने सहारा
उधर, बढ़ती ठंड से बचने के लिए दिल्ली में बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं। रामलीला मैदान रैनबसेरा के एक केयर टेकर ने बताया कि “यहां 18 बिस्तर हैं और यहां हर राज्य के लोग रह रहे हैं। यहां लोगों को सारी सुविधा दी जा रही है। जो भी नए लोग आते हैं हम उनका कोरोना टेस्ट कराते हैं।
J&K | Wildlife SOS arranges special diet for Himalayan black bears in winters at Dachigam National Park,Srinagar
Black bears don't go into complete hibernation, their activities don't stop. Jaggery, honey, dates&seasonal fruits are included in their diet: Aaliya Mir, SOS Manager pic.twitter.com/XCtG4hOGND
— ANI (@ANI) February 1, 2022
जम्मू-कश्मीर में भालुओं का ठंड में खास ख्याल
कश्मीर घाटी भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रही है। वहां लोग ठंड से बचने के पारंपरिक तरीकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक कंबल का भी उपयोग करने लगे हैं। तेज ठंड के बीच जानवरों का भी ख्याल रखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क में एक पुनर्वास केंद्र सर्दियों में काले भालुओं का खास ध्यान रख रहा है। पुनर्वास केंद्र की प्रोजेक्ट मैनेजर आलिया मीर ने बताया, “सर्दियों में ताकत बचाने के लिए काले भालू हाइबरनेशन में जाते हैं तो हम इनको उसी तरह का खाना देते हैं।
Daily Weather Video English 01.02.2022
You Tube Link: https://t.co/ifEpm5xH6e
Facebook Link: https://t.co/U164iIYn0y— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 1, 2022