Weather News: बढ़ेगा तापमान….छ.ग के कई इलाकों में छाए रहेंगे हल्के बादल,

रायपुर,

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के भी आसार हंै। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के भी संकेत बने हुए हैं। शनिवार को प्रदेश भर में बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। कुछ क्षेत्रों में बूंंदाबांदी भी हुई। इसकी वजह से सुबह का मौसम भी खुशनुमा रहा, लेकिन दोपहर तक धूप भी निकल गई। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने और तापमान में बढ़ोतरी होने से थोड़ी उमस भी रही।

    • सुबह से ही छाई रही बदली, दोपहर में धूप
    • प्रदेश भर में बिलासपुर सबसे गर्म, 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
    • रायपुर का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस
रायपुर जिले में 952.4 मिमी औसत वर्षा

मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में 952.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 1185.2 मिमी, आरंग तहसील में 588.1 मिमी, अभनपुर में 829.2 मिमी, गोबरा-नवापारा में 1285.9 मिमी, तिल्दा में 795.7मिमी, खरोरा में 1030 मिमी वर्षा दर्ज की गी। जिले में पिछले दस वर्षों में इसी अवधि में 1028.9 मिमी औसत वर्षा हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष अब तक औसत वर्षा की 92.6 फीसद वर्षा हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here