Weather Alert : न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि… पारा गिरेगा…ठंड आधी रात के बाद महसूस

रायपुर

देश में धीरे-धीरे मौसम सर्द होने लगा है। खासकर ग्रामीण इलाके में सुबह और रात में कुहासा छाने लगा है। हालांकि अगले 48 घंटों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून बाद  देश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का आगमन विशेष रूप से होता है जिसके प्रभाव से कोहरा, शीत लहर और वर्षा होती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का प्रवाह नहीं है जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर,बस्तर,सरगुजा,रायपुर के आउटर इलाकों में ठंड महसूस किया गया  | बिलासपुर के पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री पहुंचा |

रायपुर मौसम के इस तरह होगा:

सुबह में हल्का ठंड महसूस किया जा रहा है, हवा का तापमान +25…+27°C से ऊपर की वृद्धि,  हवा की गति और नमी के अनुपात सामान्य से काम है, वर्षा की उम्मीद नहीं है, हवा उत्तर से बह रही, राष्ट्रीय राजधानी रायपुर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में हवा का रुख बदल सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आउटर में माना,नया रायपुर,रायपुरा, सरोना,कुम्हरी आदि इलाकों में ठंड महसूस किया गया  |

बिलासपुर के पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री पहुंचा 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में  पिछले 24 घंटे में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि एक दिन पहले यह 30.2 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री से बढ़कर 15.4 डिग्री पहुंचा। नवंबर शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है। ठंड शुरू तो हो चुकी है लेकिन अभी उतनी ठंड महसूस नहीं हो रही है।

हालांकि सुबह-सुबह व शाम के साथ रात में ठंड लगती है। ज्यादा ठंड आधी रात के बाद महसूस होती है। ठंड का असर ग्रामीण व जंगल के इलाके में ज्यादा हो रहा है। वहीं शहरी क्षेत्र में अभी कम है। धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि होगी। रविवार की बात करें तो सुबह हल्की ठंड महसूस हुई और धूप निकलने के बाद यह गायब हो गई। जैसे-जैसे समय गुजरता गया धूप तेज महसूस हुई। शाम होने पर हल्की ठंड महसूस हुई। खासतौर पर आउटर इलाके यानी मंगला, उसलापुर, कोनी, सेंदरी, बहतराई, खमतराई, तिफरा, मोपका, राजकिशोरनगर, देवरीखुर्द आदि इलाकों में ज्यादा ठंड महसूस हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुष्क हवाएं आने के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी न्यूनतम तापमानों में गिरावट का दौर जारी रहेगा। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री पहुंच गया।

रायपुर मौसम के इस तरह होगा:सुबह में हल्का ठंड महसूस किया  जा रहा है, हवा का तापमान +25…+27°C से ऊपर की वृद्धि,  हवा की गति और नमी के अनुपात सामान्य से काम है, वर्षा की उम्मीद नहीं है, हवा उत्तर से बह रही, राष्ट्रीय राजधानी रायपुर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में हवा का रुख बदल सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आउटर इलाके माना,नया रायपुर,रायपुरा, सरोना,कुम्हरी आदि इलाकों में ठंड महसूस किया गया  |

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here