Varanasi : काशी की देव दीपावली बेहद खास, 15 लाख दीप से 84 घाट जगमग हुए ….सांस्कृतिक आयोजन…भव्य लेजर शो

सुधीर | वाराणसी

Varanasi :  काशी की देव दीपावली बेहद खास रही , पहली बार 84 घाटों पर रेकॉर्डतोड़ दीप जलेंगे। इसके साथ ही लेजर शो और सांस्कृतिक आयोजन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, वाराणसी स्मार्ट सिटी के प्रयासों से हुआ देव दीपावली का अनुभव और भी सुगम एवं अविस्मरणीय रहा | देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के गंगा घाट मंत्रों से गुंजायमान हैं। घाटों की भव्य और दिव्य आरती देखकर हर किसी का मन भक्ति के सागर में गोते लगा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी में पूज्य गंगा में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इसके उपरांत लोगों ने अपने आराध्य की स्तुति की एवं मान्यताओं का अनुसरण किया।  FEkAHU2VgAAjvSH

डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकाल, उत्तर प्रदेश ने राजघाट, वाराणसी में देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित गंगा महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

दिव्य नगरी काशी के विहंगम स्वरूप को निहारने के लिए इससे अच्छा अवसर शायद ही मिले। देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के गंगा घाट मंत्रों से गुंजायमान हैं। घाटों की भव्य और दिव्य आरती देखकर हर किसी का मन भक्ति के सागर में गोते लगा रहा है।

काशी में इस बार देव दीपावली बेहद खास । 15 लाख दीपों से काशी के 84 घाट जगमग हुए । गंगा में होने वाला लेजर शो और घाटों पर जगह-जगह होने वाले सांस्कृतिक आयोजन पर्यटकों को अपनी ओर रिझाएंगे। पर्यटन विभाग ने देव दीपावली को भव्यता को प्रदर्शित  करने में कोई कसर नहीं रहा ।

शहर में प्रवेश से पहले ही पर्यटकों के स्वागत के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट से शहर तक फूलों से दर्जनभर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों को फूल और झालरों से सजाने की खास व्यवस्था की गई है। वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल खुद पूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश,  मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश तथा  दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त वाराणसी ने में हॉट एयर बैलून राइड का आनंद लिया।

गंगा महोत्सव में कलाकरों द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति

वाराणसी में आयोजित गंगा महोत्सव की तीसरी संध्या पर सौरव-गौरव मिश्र ने कथक नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई पार्श्व गायक अंकित तिवारी अपनी जादुई प्रस्तुति से समां बांध दिया। पर श्रीमती मधुमिता भट्टाचार्य के अपने सुरों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा महोत्सव की तीसरी संध्या पर सुखदेव मिश्र ने वायलिन वादन कला का प्रदर्शन किया।कबीर कैफे बैंड की धमाकेदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस में आयोजित गंगा महोत्सव को दूसरी शाम को यादगार बना दिया।गायक अंकित बत्रा द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मालिक ब्रदर्स ने ध्रुपद गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजघाट पर आयोजित गंगा महोत्सव की दूसरी संध्या पर सुश्री दिव्या गावा द्वारा नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

नावों पर भी खास इंतजाम
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग घाट,शहर और घाट जाने वाले मार्ग को सजाने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ गंगापुत्र कहे जाने वाले नाविकों ने भी पर्यटकों के किए नाव और बजड़ों को सजाने की व्यवस्था की है। नाविक शम्भू मांझी ने बताया कि देव दीपावली पर वह अपनी नावों को झालर और फूलों से सजाएंगे।