UP Election 2022: सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा शामली में 22.84% मतदान, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में भी 22% से अधिक वोटिंग

लखनऊ,

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आज वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में 20.03% मतदान हो चुका है। जिले वार प्रतिशत देखा जाए तो सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक शामली में 22.84% हुआ है। वहीं बागपत में 22.77%, मुजफ्फरनगर में 22.56%, हापुड़ में 22.08% मतदान हुआ है। इसके बाद बुलंदशहर में  21.62%, आगरा में 20.42%, मथुरा में 20.39%, मेरठ में 18.92%, गौतम बुद्ध नगर में 18.43%, अलीगढ़ में 17.91% और गाजियाबाद में 17.26% मतदान सुबह 11 बजे तक हो चुका है।

पहली बार वोट डालने वालों में खासा उत्साह

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील—पहले मतदान फिर जलपान, इसका असर सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर कतार के रूप में देखा गया। पहले चरण के लिए 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बटन दबाकर किया जा रहा है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक यूपी में 8 फीसदी मतदान हो चुका था। हर उम्र और वर्ग के लोग सुबह से वोट डाल रहे हैं। खासतौर पर उन युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं।

मोदी, शाह ने की अधिक से अधिक वोटिंग की अपील
पश्चिम यूपी की जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, यहां हर पार्टी के प्रत्याशियों और उनके स्टार प्रचारकों ने अपनी जनसंवादों में और डोर—टू—डोर संपर्क के दौरान पूरी जी-जान झोंक दी थी। पीएम मोदी ने इन सीटों पर वर्चुअल रैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष पर जमकर प्रहार किया और बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को मुखरता से व्यक्त किया था। इसी बीच पीएम मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से वोट डालने की अपील की है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हो रही वोटिंग
पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 11 जिलों शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण की वोटिंग के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

हापुड़ में 11 बजे तक 22.8. प्रतिशत मतदान 

धौलाना :  22.5%
हापुड़ :  22.4%
गढ़ मुक्तेश्वर :  23.5%
कुल : 22.8 %

मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान

मेरठ की सभी सात सीटों पर 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।  शहर, सिवालखास और किठौर सीट पर बीस- बीस प्रतिशत मतदान हुआ है। तीनों पर ही सपा रालोद गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी हैं और यह देहात के इलाके हैं। कहीं हिंसा की कोई सूचना नहीं है।  सुबह  घना कोहरा था, अब धूप खिली है तो मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
सिवालखास – 20%
सरधना – 17%
हस्तिनापुर – 17%
किठौर – 20 %
मेरठ कैंट – 18%
मेरठ शहर – 20%
मेरठ दक्षिण – 15%

ग़ाज़ियाबाद में मतदान  प्रतिशत

विधानसभा       प्रतिशत (11 बजे)
लोनी                21.36
मुरादनगर          23
साहिबाबाद        14.5
ग़ाज़ियाबाद       8.9
मोदीनगर          23.44
धौलाना आंशिक 23
कुल        19.03

सुबह 11 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी हुआ मतदान

सिकंदराबाद:  21.79 फीसदी
बुलंदशहर: 20.57 फीसदी
स्याना: 21.39 फीसदी
अनूपशहर: 21.15 फीसदी
डिबाई: 19.69 फीसदी
शिकारपुर: 22.44 फीसदी
खुर्जा: 24.33 फीसदी

अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ। 

खैर – 21.2%
बरौली – 21.68%
अतरौली – 18.4%
छर्रा – 14%
कोल – 17%
अलीगढ़ – 15.1%
इगलास – 18%

मथुरा जनपद में 9 बजे तक 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ

छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत
मांट विसभा 9.25 फीसदी
गोवर्धन विसभा 9.6 प्रतिशत
मथुरा विसभा 6.5 फीसदी
बलदेव विसभा 7.2 प्रतिशत

आगरा में पहले दो घंटे में 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आगरा जिले में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे नौ बजे तक जिले में 7.53 फीसद मतदान हुआ है। सुबह खराब मौसम, कोहरा व ठंड के कारण देर से मतदाता घरों से मतदान के लिए निकले हैं।

एत्मादपुर- 9 फीसद
आगरा कैंट- 7.5 फीसद
आगरा दक्षिण- 4.5 फीसद
आगरा उत्तर- 4.5 फीसद
आगरा ग्रामीण- 11 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 5 फीसद
खेरागढ़- 8 फीसद
फतेहाबाद- 8.7 फीसद
बाह- 7.3 फीसद