UP Election 2022 : बसपा व सपा म‍िल कर भाजपा पर पड़ सकती हैं भारी

नई दिल्ली,

UP Election 2022 को लेकर कराए गए सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आज के दिन अगर मतदान कराया जाए तो बीजेपी बेशक सबसे बड़ा दल बनकर उभर रहा है लेकिन सपा-बसपा का गठजोड़ उसे चारों खाने चित्त करने की स्थिति में दिख रहा है। सी वोटर सर्वे में 46 फीसदी वोट मि‍लने का अनुमान है। अगर सपा के साथ कांग्रेस का वोट शेयर भी जोड़ दिया जाए तो भी बीजेपी मुश्किल में पड़ सकती है।

सी वोटर सर्वे में बीजेपी को 40 तो सपा को 32 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। बसपा को 14, कांग्रेस को 8 और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बीते 20 नवंबर के आंकड़ो से तुलना की जाए तो बहुजन समाज पार्टी को मिलने वाला वोट 1 फीसदी कम हो गया है। जबकि सर्वे के आंकड़े के अनुसार कांग्रेस को आज की तारीख में यूपी चुनाव में 8 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। 20 नवंबर के सर्वे में यह आंकड़ा सात फीसदी था। यानि उसकी स्थिति में सुधार होता दिख रहा है।

सी वोटर सर्वे में माना गया है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है। सी वोटर ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है। इस सर्वे में यूपी के 6 हजार 929 लोगों ने हिस्सा लिया है। सर्वे 18 से 24 नवंबर के बीच का है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

इससे पहले के एक सर्वे में योगी आदित्यनाथ को सीएम पद के लिए सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया था। योगी को 43 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया था। अखिलेश यादव को 32 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया। प्रियंका गांधी को यूपी की सीएम के रूप में 4 फीसदी लोग देखना चाहते हैं। हालांकि साप्ताहिक सर्वे में मायावती तेजी से ऊपर की तरफ उभर रहीं हैं। पहले के सर्वे में महज 5 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम पद का दावेदार माना था। चुनाव नजदीक आने के साथ उनके प्रति लोगों का रुझान पहले से बढ़ता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here