Tokyo Olympics 2020 : पूजा रानी पदक से एक कदम दूर, अल्जीरियाई बॉक्सर को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Tokyo olympics : टोक्यो ओलंपिक 2020 के छठे दिन महिला खिलाड़ियों का जलवा कायम रहा. बॉक्सिंग में पूजा रानी (boxing) और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ( Archery) ने पदक से एक कदम दूर. दोनों अपने-अपने स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है. जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधू अंतिम 16 में पहुंच गयीं हैं.

पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया 

भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने 75 किग्रा वर्ग में बुधवार को अल्जीरिया की इचरक चाएब को 5-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. तीस साल की भारतीय ने पूरे मुकाबले के दौरान अपने से 10 साल जूनियर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाये रखा. दो बार की एशियाई चैम्पियन दाहिने हाथ के सीधे दमदार मुक्कों से नियंत्रण बनाये हुए थीं और उन्हें चाएब के रिंग में संतुलन की कमी का भी काफी फायदा मिला. तीनों सेट में पांचों जजों से 10-10 अंक मिले.

बॉक्सिंग के खिलाफ पिता

पूजा रानी काफी संघर्षों के बाद ओलंपिक पहुंची हैं. उनके पिता पुलिस अधिकारी हैं जो उन्हें इस खेल में नहीं आने देना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी आक्रामक लोगों के लिये ही है. एक साक्षात्कार में पूजा ने बताया था कि उनके पिता ने कहा था, मार लग जायेगी. उन्होंने कहा था कि यह खेल मेरे लिये नहीं है क्योंकि उन्हें लगता था कि मुक्केबाजी केवल आक्रामक लोग ही करते हैं.