नई दिल्ली: Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi & Emmanuel Macron: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi Emmanuel Macron: रणनीतिक साझेदारी को नई गहराई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध अत्यंत विशेष हैं और फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ मिलकर इस साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी गई है। आपसी विश्वास और साझा विजन के आधार पर दोनों देश अपने संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं।
वैश्विक स्थिरता के लिए सहयोग
Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi Emmanuel Macron: नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध केवल रणनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्थिरता और प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में यह साझेदारी विश्व के लिए सकारात्मक शक्ति के रूप में उभर रही है।
भारत में निर्माण, दुनिया को निर्यात
Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi Emmanuel Macron: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसका निर्माण भारत में किया जाएगा और इसे वैश्विक बाजार में निर्यात किया जाएगा।
भारत-यूरोप संबंधों में नया अध्याय
Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi Emmanuel Macron: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में यूरोपियन यूनियन के साथ भारत का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है, जिससे भारत-फ्रांस संबंधों को भी नई गति मिलेगी।
भविष्य की तकनीक पर संयुक्त पहल
Tata Airbus H125 Inaugurated by Narendra Modi Emmanuel Macron: नरेंद्र मोदी ने बताया कि दोनों देश हेल्थ में एआई के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि ये पहल भविष्य-निर्माण के महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होंगी। (इनपुट: आईएएनएस)
Read More : GATE पपरीक्षा में नकल रैकेट उजागर, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6 आरोपी गिरफ्तार
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















