T20 WC IND vs SA Super 8: सुपर 8 के पहले मैच में भारत को मिली बड़ी हार, साउथ अफ्रीका 76 रन से जीता

दोनों ही मेज़बान टीम भारत और श्रीलंका को सुपर 8 के पहले मैच में मिली करारी हार

0
7
T20 WC IND vs SA Super 8
T20 WC IND vs SA Super 8

T20 WC IND vs SA Super 8: रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया।

T20 WC IND vs SA Super 8:दोनों ही मेज़बान टीम भारत और श्रीलंका को सुपर 8 के पहले मैच में मिली करारी हार।  भारत इधर अफ्रीका से 76 रनो से हार गया तो उधर पहले मुकाबले में श्रीलंका इंग्लैंड से 51 रनो से हारा। ख़ास बात यह भी है की दोनों टीमें अपने होम ग्राउंड में विदेशियों से हारी।

T20 WC IND vs SA Super 8: निराशाजनक बल्लेबाजी खराब शुरुआत के चलते भारत 111 रनो में सिमटा 

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए।

इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।

T20 WC IND vs SA Super 8:  लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य

T20 WC IND vs SA Super 8:  टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

Read More : बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार