T20 WC AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया, ग्रुप-B में टॉप पर पहुंची कंगारू टीम

T20 WC AUS vs IRE
T20 WC AUS vs IRE

खेल: T20 WC AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ग्रुप-B के अहम मुकाबले में कंगारू टीम ने आयरलैंड को 67 रनों से मात दी। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो अंत में टीम के लिए सही साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: शुरुआती झटकों के बाद स्टोइनिस ने संभाली पारी

T20 WC AUS vs IRE: पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 88 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव की स्थिति बन गई। टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने जिम्मेदारी संभाली और 29 गेंदों में 45 रनों की अहम पारी खेली। स्टोइनिस की इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए।

T20 WC AUS vs IRE:आयरलैंड की ओर से गेंदबाजी में मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर को 1-1 सफलता मिली।

आयरलैंड की बल्लेबाजी: शुरुआती विकेटों ने बिगाड़ा पूरा खेल

T20 WC AUS vs IRE: 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे आयरिश बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम ने 43 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए।

यहां से जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से कोई ठोस साझेदारी नहीं मिल सकी। लगातार विकेट गिरने के कारण आयरलैंड की टीम लक्ष्य तक पहुंचने से काफी पहले ही ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मैथ्यू कुहनेमैन को भी 1 विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल और अगला मुकाबला

T20 WC AUS vs IRE: इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2 अंक हासिल कर ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। टीम का नेट रनरेट 3.350 रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब अपना अगला मुकाबला 13 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।

T20 WC AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टीम की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया – ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।

आयरलैंड – पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।

Read More :  T20 WC 2026 IND vs USA: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या की बैटिंग गेंदबाजों का जलवा

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार