Mp Van Vihar : वन विहार में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष नेचर कैम्प का आयोजन

forest
वन विहार में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष नेचर कैम्प का आयोजन

 भोपाल | वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में बाल ग्राम एस.ओ.एस. भोपाल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिये नि:शुल्क ‘‘विशेष नेचर केम्प’’ का आयोजन किया गया। केम्प में 49 छात्र-छात्राओं और 8 सहयोगियों ने भाग लिया। सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा ने वन विहार के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वन विहार पर केन्द्रित फिल्म पक्षी एवं टाइगर दिखाई गई और वन विहार का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान लॉयन, पेंथर, भालू, टाइगर, कछुए एवं स्नेक पार्क के बारे में रोचक जानकारी दी गई।

रिसोर्स पर्सन के रूप में  ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन संरक्षक एवं मो. खालिक, परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन श्रीमती अनामिका चोपड़े, बॉयोलॉजिस्ट  विजय बाबू नंदवंशी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here