सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री, शिवकुमार उप मुख्यमंत्री

karnataka
Siddaramaiah will be the new Chief Minister of Karnataka, Shivakumar Deputy Chief Minister

नयी दिल्ली | कांग्रेस ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार को अपने कद्दावर नेता सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने यह घोषणा की।
सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं, जबकि  शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here