Shailesh Pandey’s : मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार, बस्तर रोज़ हो रहा है लाल, मुख्यमंत्री जी चश्मे का नंबर बढ़वा लीजिए

Shailesh Pandey's
Shailesh Pandey's

बिलासपुर | Shailesh Pandey’s : शैलेश पांडेय का मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार बस्तर रोज़ हो रहा है लाल, मुख्यमंत्री जी चश्मे का नंबर बढ़वा लीजिए ।

प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई है तबसे प्रदेश ज़्यादा अशांत हो गया है और आये दिन हमारे जवान गोली खा रहे है और उनकी हत्या हो रही है। मुख्यमंत्री जी और ग्रहमंत्री केवल सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है अपने बयानों से। नक्सलियों के हौसले बुलंद है और लालफीताशाही के कारनामे रोज़ दिख रहे है।

हमारे जवानों की रोज़ हत्या हो रही है,प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है

Shailesh Pandey’s :  हमारे सुरक्षा के जवान शासन की गलत नीतियों के कारण अपनी जान गवाँ रहे है।प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है और यही हाल रहा तो लोग प्रदेश से पलायन करेंगे और अधिकारी और कर्मचारी और व्यापारी काम करने से डरेंगे।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है और सरकार अपना और मोदी जी का फोटो लगाकर सुशासन का ढोल पीट रही है।

बीजेपी की सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।

Shailesh Pandey’s : कांग्रेस सरकार के समय जो प्रगति प्रदेश ने किया था और जो शांति व्यवस्था पूरे प्रदेश में क़ायम किया था,वह सब ख़त्म सिर्फ़ छह महीने में हो गया है।बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना के बाद कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं है,ये बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक नाकामी है।

Shailesh Pandey’s : चाकू-तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ गई है,सरकार ऐतिहासिक रूप से असफल

बिलासपुर और सभी ज़िलों में गुंडागर्दी,चाकू और तलवार बाज़ी,लूटपाट और हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएँ चरम पर है,भ्रष्टाचार का बोलबाला भी सीमा पार कर रहा है। साय सरकार सभी मोर्चे में फेल हो गई है जबकि केवल छह महीना ही हुआ है।


यह भी देखें:  Swachhta Didis : स्वच्छता दीदियों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन, जनजाति गौरव समाज की बहनों ने भोजन परोसा


 

Shailesh Pandey’s : सत्ता की भूख ने बीजेपी का अहंकार बढ़ता जा रहा है और जनता को कुछ भी नहीं समझती है केवल सत्ता जैसे तैसे प्राप्त करो और प्रदेश सुलगाते रहो।

Shailesh Pandey’s : बिलासपुर में चाकू बाज़ी,तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है,जनप्रतिनिधि बस एक दूसरे की टाँग खीचने में लगे हुए है । सुशासन अब केवल दिखावा है और बिलासपुर अब अशांत हो गया है रोज़ बुलडोज़र चला कर ग़रीबों को बेघर किया जा रहा है,ग़रीब व्यापारियों की रोज़ी रोटी छीनी जा रही है और नेता बस मालाएँ पहन रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here