रायपुर | Sawan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावनमास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, एवं शांति की कामना की
Sawan : उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

यह भी देखें: Shri Durga Saptashati: साधना, उपासना, व्रत Best Book श्री दुर्गा सप्तशती आराधना से सबके दूर होते हैं कष्ट
Sawan : सावन मास में शिव रुद्राभिषेक का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव भक्त भगवान शिव की आराधना और पूजा के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण उपाय है शिव रुद्राभिषेक।
Sawan : शिव रुद्राभिषेक एक पवित्र अनुष्ठान है जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक शक्तिशाली तरीका है। यदि आप सावन के महीने में शिव रुद्राभिषेक करते हैं तो आपको निश्चित रूप से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।