ऑस्कर विजेता एस.एस. राजामौली ने धुरंधर 2 को लेकर किया ट्वीट, देखें राजामौली ने क्या कहा…

S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2
S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2

मनोरंजन: S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज़ होते ही फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया और दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का भी दिल जीत लिया। 2025 की इस बड़ी ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को खासतौर पर ऑस्कर विजेता निर्देशक एस.एस. राजामौली ने खूब सराहा है।

आरआरआर के निर्देशक राजामौली ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि पहली फिल्म उन्हें पहले से ही पसंद थी, लेकिन इसका सीक्वल उससे भी ज्यादा दमदार और बेहतर साबित हुआ है।

S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2: राजामौली ने क्या कहा

राजामौली ने फिल्म की कहानी, कास्टिंग, तकनीकी मजबूती, संगीत, वर्ल्ड बिल्डिंग और निर्देशन को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म हर पहलू में मजबूत है और खासकर इसके इमोशनल एलिमेंट्स इसे और प्रभावशाली बनाते हैं।

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि चार घंटे लंबी फिल्म बनाना और उसे रिलीज करना अपने आप में एक साहसिक कदम है। इतनी लंबी अवधि के बावजूद फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है, जिसका श्रेय इसकी दमदार पटकथा को जाता है, जिसमें तनाव और भावनाओं का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।

रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ

S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2:  राजामौली ने फिल्म के कलाकारों की भी जमकर तारीफ की, खासकर रणवीर सिंह की। उन्होंने गुप्त एजेंट जसकिरत सिंह रंगी के किरदार में उनके अभिनय को शानदार बताया।

उन्होंने झोपड़ी में बहन के साथ फिल्माए गए एक सीन को खास तौर पर यादगार बताया और कहा कि यह अभिनय की एक उत्कृष्ट मिसाल है। उनके मुताबिक, रणवीर सिंह ने शुरुआत से लेकर क्लाइमेक्स तक अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा और हमजा व जसकिरत दोनों किरदारों को बखूबी जीवंत किया।

S S Rajamouli commented on Dhurandhar 2:  इसके अलावा, आर. माधवन के अभिनय की भी सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अजय सान्याल के किरदार के जरिए उन्होंने देश की बेबसी और पीड़ा को बेहद प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा है।

Read More : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दी ईद-उल-फितर की बधाई


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार