सिम्फ़रोपोल, (वार्ता) Russia & Ukrainian War : रूस (Russia) ने क्रीमिया में छह ड्रोन (drones) को मार गिराने तथा और तीन अन्य को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण द्वारा रोक देने का दावा किया है। क्षेत्र के प्रमुख सर्गेई अक्सेनोव ने गुरुवार को कहा, “नौ यूएवी यानी मानवरहित हवाई वाहनों को क्रीमिया गणराज्य के क्षेत्र में देर रात और सुबह देखा गया। इनमें से छह को हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया और तीन को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण रोक दिया गया।”
इनमें से छह को हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया और तीन को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि क्रास्नोवार्देस्की जिले के डोकुचेवो गांव में एक ड्रोन में विस्फोट हुआ, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया और निवासियों से शांत रहने और केवल सत्यापित स्रोतों द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया।
Ukrainian यूक्रेन की सेना ने डोनेटस्क शहर में 20 रॉकेट दागे
यूक्रेन Ukrainian की सेना ने डोनेटस्क शहर में 20 रॉकेट दागे हैं। यह जानकारी यूक्रेन के युद्ध अपराधों से संबंधित मुद्दों पर डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR) के संयुक्त केंद्र नियंत्रण एवं समन्वय (JCCC) के प्रतिनिधि कार्यालय ने दी है। कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र इकाइयों ने तड़के 04:50 बजे डोनेट्स्क (पेत्रोव्स्की जिला) के कुराखोव्का एमएलआरएस से 20 रॉकेट दागे। उल्लेखनीय है कि डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की अपील पर रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं।
शहीद शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्मारक दीवार बनाने का प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के लिए भारत द्वारा लाए गए मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स’ नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया। संयुक्त राष्ट्र के करीब 190 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव पेश करते हुए कंबोज ने कहा था कि स्मारक दीवार इस बात का प्रमाण होगी कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक दीवार लोगों को न केवल शहीदों के बलिदान की याद दिलाएगी, बल्कि ‘‘हमारे फैसलों के लिए चुकाई गई असली कीमत का भी लगातार स्मरण कराएगी।