मुंबई, 1 जनवरी (भाषा) । Rupee falls 11 paise : रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 89.99 प्रति डॉलर आ गया। इसके साथ ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपये की नए साल की शुरुआत नकारात्मक रही।
रुपया 2026 में चुनौतियों और सुरक्षा दोनों के साथ प्रवेश
Rupee falls 11 paise : विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया 2026 में चुनौतियों और सुरक्षा दोनों के साथ प्रवेश कर रहा है। वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है हालांकि भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक कारक और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार इसे स्थिरता प्रदान करते रहेंगे।
बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट
Rupee falls 11 paise : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.94 पर खुला। फिर थोड़ा कमजोर होकर 89.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है।रुपया बुधवार को 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.88 पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त
Rupee falls 11 paise : इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.32 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 194.38 अंक चढ़कर 85,414.98 अंक पर जबकि निफ्टी 47.55 अंक की बढ़त के साथ 26,177.15 अंक पर पहुंच गया था।
Rupee falls 11 paise : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
Rupee falls 11 paise : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,597.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। भाषा निहारिका
Read More : पुरुषों के समस्या का हल है सफेट मूसली; फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















