सैनिक स्कूल में नौकरी का अवसर, म्यूजिक टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Recruitment at Sainik School
Recruitment at Sainik School

लखनऊ, 2 अप्रैल । Recruitment at Sainik School: सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सैनिक स्कूल झांसी ने म्यूजिक टीचर समेत कॉन्ट्रैक्चुअल और अस्थायी आधार पर विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

Recruitment at Sainik School: सैनिक स्कूल झांसी ने जिन 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं

सैनिक स्कूल झांसी ने जिन 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें टीजीटी (ट्रेनी ग्रेजुएट टीचर) सामाजिक विज्ञान (कॉन्ट्रैक्चुअल), टीजीटी सामाजिक विज्ञान (अस्थायी), कला शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), शारीरिक शिक्षा शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), संगीत शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), पीटीआई-सह-मैट्रन (महिला, कॉन्ट्रैक्चुअल) और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहायक (कॉन्ट्रैक्चुअल) के 1-1 पद शामिल हैं।

सैनिक स्कूल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 साल के बीच निर्धारित

Recruitment at Sainik School: एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री/बीएड/संगीत में डिप्लोमा/उच्च माध्यमिक/मध्यवर्ती विज्ञान होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 10 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

Recruitment at Sainik School: वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कक्षा प्रदर्शन/कौशल परीक्षण, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 40,290 से 70,942 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपए तय किया गया है।

Recruitment at Sainik School:  अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सैनिक स्कूल झांसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें

Recruitment at Sainik School: होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। Link

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसपर पद का नाम लिख, उसे ‘प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल झांसी, गांव- शंकरगढ़, पोस्ट-भगवंतपुरा, जिला – झांसी, उत्तर प्रदेश – 284127’ पते पर पोस्ट कर दें। –आईएएनएस डीके/डीकेपी

Read More : केरल: यौन उत्पीड़न मामले में निर्देशक रंजीत गिरफ्तार


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)