रायपुर। Rani Dadi’s : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री राणी सती दादी जी का भव्य दरबार शनिवार को दादी सेविका अरुणा दीदी के सानिध्य में सजा। दो दिवसीय महोत्सव में पहले दिन 500 महिलाओं ने दादी सेविका अरुणा दीदी के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा भी निकाली। इसके बाद मेहंदी उत्सव का आयोजन भी किया गया।
दादी के दिव्य दरबार में 61 जोड़ों
Rani Dadi’s : दादी के दिव्य दरबार में 61 जोड़ों के साथ मंगल पाठ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान दादी भजनों पर भक्त झूम झूम कर नाचे। महिलाओं ने मां के साथ सिंदूर भी खेला।
Rani Dadi’s : विशाल भजन संध्या का भी आयोजन
14 अक्टूबर को धमतरी नगर में भी अरुणा दीदी के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया , जिसमें भक्त दादीजी की महिमा का गुणगान करेंगे।