बिहार: PM Modi on Bihar Result: पीएम मोदी ने एक्स पर बिहार में एनडीए सरकार की तारीफ की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, ‘बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।
सुशासन की जीत हुई है।
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
PM Modi on Bihar Result: दिल्ली भाजपा मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में जश्न का माहौल
#WATCH दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA आगे है। भाजपा मुख्यालय में मखाना खीर बांटी जा रही है। pic.twitter.com/yHgKEqqb2g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
200 प्लस पहुंची एनडीए
PM Modi on Bihar Result: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों और घोषित नतीजों के अनुसार, NDA ने 243 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीत ली हैं या मजबूत बढ़त बनाई हुई है। यह 2010 के बाद NDA की सबसे बड़ी जीत है, जब गठबंधन ने 206 सीटें जीती थीं।
Read More : Bihar Election 2025: नितीश ने किया टॉप – तेजस्वी साफ़, एनडीए ने बनाया 201 सीटों पर बंपर बहुमत, महागठबंधन 36 सीटों पर आगे
















