तीन साल से डॉक्टर नही,नेशनल हाईवे जाम कर भाजपा का विरोध

तीन साल से डॉक्टर नही,नेशनल हाईवे जाम कर भाजपा का विरोध
तीन साल से डॉक्टर नही,नेशनल हाईवे जाम कर भाजपा का विरोध

बीजापुर, नवीन कुमार लाटकर | मोदकपाल ग्राम में संचालित स्वास्थ्य केंद्र में बीते तीन साल से डॉक्टर नही होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था इस बीच पूर्व मंत्री महेश गागड़ा डॉक्टर की मांग को लेकर कार्यकर्ताऔर ग्रामीणों के साथ नेशनल हाईवे पर धरने में बैठ चक्का जाम किया।

क्षेत्र के ग्रामीण लगातार मोदकपाल स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की मांग कर रहे थे चूंकि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना डॉक्टर के अभाव में हो रहा था इस विषय पर कई दफा पूर्व मंत्री महेश गागड़ा अधिकारियों से बात की थी परंतु अधिकारी महज आश्वासन ही देते रहे। जिसके बाद पूर्व मंत्री गागड़ा ने मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे पर बैठ दो घंटे तक चक्का जाम किया। गागड़ा ने स्थानीय विधायक को स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप लगाया और कहा कि विधायक को जनता से मतलब नही है वे सिर्फ कलेक्टर के साथ ठेकेदारी में व्यस्त है।

चक्का जाम के बीच तहसीलदार ने बताया की बीते रात डॉक्टर नियुक्त किया गया गया है इस पर गागड़ा ने कहा जब तीन सालों से मांग कर रहे थे अब तक प्रशासन सो रही रही थी जो अब चक्का जाम के नाम पर जागी है साथ ही नियुक्ति के बाद कोई सूचना न देने पर पूर्व मंत्री प्रशासनिक व्यवस्था पर भड़के,एंव नियुक्त किये गए डॉक्टर को स्थायी रूप से यहीं सेवा देने की मांग पर एसडीएम ने सहमति दी जिसके बाद गागड़ा ने प्रदर्शन में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया व नव नियुक्त डॉक्टर का अस्पताल पहुंच ग्रामीणों ने स्वागत किया।

डॉक्टर को अगर किसी भी कारणवश यहां से हटाया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी पूर्व मंत्री गागड़ा ने दी। साथ ही अधिकारियों को सरकार के दबाव में कार्य करने वाले और घोटाले बाज अधिकारियों को सरकार आते ही कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,जागर लक्ष्मैया,लुवकुमार रायडू समेत भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here