NMDC: एनएमडीसी की वित्त वर्ष 23 में सुस्थिर शुरुआत

हैदराबाद,

सरकार के स्वामित्व वाले देश के सबसे बडे लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 23 के पहले महीने में लौह अयस्क के 3.15 मिलियन टन के उत्पादन और 3.12 मिलियन टन बिक्री की सूचना दी।

                  अप्रैल 2021     अप्रैल 2022        प्रगति %
  उत्पादन           3.13                3.15             0.6%   
 बिक्री                3.09                 3.12               0.9%

कंपनी के भौतिक प्रदर्शन में निरंतर वृद्धि जारी है। अप्रैल 2022 में लौह अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2021 की
तुलना में 0.6% अधिक है और माह के दौरान बिक्री पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9% अधिक है।
वित्त वर्ष में 42 मिलियन टन उत्पादन से प्रेरणा लेते हुए प्रमुख खनन कंपनी ने अपने इतिहास में किसी भी
अप्रैल महीने के लिए उच्चतम उत्पादन हासिल किया।

अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध
निदेशक सुमित देब ने कहा, “वित्त वर्ष 23 की शुरुआत हमारे लिए सकारात्मक रूप से हुई है और यह कंपनी
की रणनीतिक संयोजन के अनुरूप हमारी टीम की कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब है। नई तकनीक और काम-काज के
डिजिटल तरीकों को अपनाने से हमारी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत हो रही है और एनएमडीसी भविष्य के लिए
तैयार हो रहा है। 42 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद, हमें विश्वास है कि
एनएमडीसी निकट भविष्य में 50 मिलियन टन खनन कंपनी बन सकेगी ।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here