नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ

उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार

0
10
Nitish Kumar took oath
Nitish Kumar took oath

पटना: Nitish Kumar took oath: बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशाल समारोह में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि उनकी वह सरकार केवल 8 दिनों में गिर गई थी। इसके बाद 2005 से 2014 तक वे लगातार मुख्यमंत्री रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश ने पद छोड़ा था, लेकिन कुछ ही महीनों में वापसी कर ली। जनवरी 2024 में NDA में लौटने के साथ उन्होंने पिछली बार शपथ ली थी।

Nitish Kumar took oath: उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

शपथ समारोह में भाजपा नेताओं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों पिछली सरकार में भी इसी जिम्मेदारी में थे। इनके अलावा कई विधायकों और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली .

मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रमुख नेता:

Nitish Kumar took oath: लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, लेसी सिंह, नितिन नबीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉ. दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी समेत कुल 25 नेताओं ने बिहार की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ समारोह में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी

Nitish Kumar took oath: गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित NDA के शीर्ष नेता उपस्थित थे।

इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, गोवा के प्रमोद सावंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आंध्रप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस भी समारोह में शामिल हुए।

किसके खाते में गई कौन सी जिम्मेदारी?

बिहार की नई मंत्रिपरिषद

Nitish Kumar took oath: इस बार कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली। अलग-अलग दलों कोटे के मंत्रियों की सूची इस प्रकार है—

BJP कोटे से मंत्री

1. सम्राट चौधरी
2. विजय कुमार सिन्हा
3. दिलीप जायसवाल
4. मंगल पांडेय
5. रामकृपाल यादव
6. संजय सिंह
7. नितिन नवीन
8. अरुण शंकर प्रसाद
9. सुरेंद्र मेहता
10. रमा निषाद
11. लखेंद्र पासवान
12. नारायण प्रसाद
13. श्रेयसी सिंह
14. प्रमोद कुमार

JDU कोटे से मंत्री

1. विजय कुमार चौधरी
2. विजेंद्र यादव
3. अशोक चौधरी
4. श्रवण कुमार
5. लेसी सिंह
6. प्रमोद कुमार
7. जमा खान
8. मदन सहनी

LJP (रामविलास) कोटे से मंत्री

1. संजय कुमार
2. संजय सिंह

HAM कोटे से मंत्री

1. संतोष सुमन

RLM कोटे से मंत्री

1. दीपक प्रकाश

Nitish Kumar took oath: कुछ प्रमुख चेहरों पर एक नज़र

  • दीपक प्रकाश (RLM) – उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, अभी विधायक नहीं; बाद में MLC बनेंगे।
  • विजेंद्र यादव (JDU) – सुपौल से 9वीं बार जीत, नीतीश के करीबी।
  • लखेंद्र पासवान (BJP) – पातेपुर से चुनाव जीतकर दलित-सवर्ण समीकरण साधा।
  • रमा निषाद (BJP) – पहली बार विधायक, निषाद समुदाय पर मजबूत पकड़।
  • लेसी सिंह (JDU) – धमदाहा से विधायक, पूर्व खाद्य मंत्री।
  • संतोष सुमन (HAM) – जीतन राम मांझी के पुत्र, लगातार दूसरी बार मंत्री।
  • रामकृपाल यादव (BJP) – दानापुर से RJD के बाहुबली उम्मीदवार को हराया, संसदीय अनुभव समृद्ध।

Read More : जयशंकर ने की पुतिन से मुलाकात, वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार