Navjot Singh Sidhu:कांग्रेस में कलह कम नहीं हो रही, सिद्धू ने सोनिया गांधी को दिया त्यागपत्र

चंडीगढ़,

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह फिर से सामने आने लगी है। राज्य में कांग्रेस के लिए मुसीबत कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। जिस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करके कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अपने ताकतवर नेता अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया था उन्होंने हीं अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने करीब 2 महीने पहले यानि जुलाई में ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखे अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे अपने चरित्र के साथ समझौता नहीं कर सकते और समझौता करने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा खत्म हो जाती है। सिद्धू ने आगे लिखा कि वे भविष्य तथा पंजाब के हित के लिए बने एजेंडा के साथ समझौता नहीं कर सकते, इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहा हूं, लेकिन कांग्रेस की निरंतर सेवा करता रहूंगा।

पंजाब में थम नहीं रहा इस्तीफों का दौर

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कैबिनेट मं० त्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना पूर्व IPS अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हैं। मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के सलाहकार हैं। इस्तीफे के बाद रजिया सुल्ताना ने सोनिया और राहुल गांधी का आभार जताया है।

सिद्धू के बाद कोषाध्यक्ष का भी इस्तीफा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के त्यागपत्र के बाद पार्टी की राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष पद से गुलजार इंदर सिंह चहल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here