मप्र : Gwalior के चिड़ियाघर में सफेद tigress ने तीन शावकों को जन्म दिया

tigress
White tigress gave birth to three cubs in Gwalior zoo

ग्वालियर, (भाषा) मध्य प्रदेश में Gwalior नगर निगम द्वारा संचालित गांधी चिड़ियाघर में 10 साल की एक सफेद tigress ने बृहस्पतिवार को तीन शावकों को जन्म दिया। शावकों में से एक सफेद है। इसके बाद इस चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़कर दस हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

चिड़ियाघर के क्यूरेटर डॉ गौरव परिहार ने पीटीआई/भाषा को बताया कि मीरा नाम की बाघिन ने सुबह करीब 11.30 बजे तीन शावकों को जन्म दिया जिनमें से दो पिले और एक व्हाइट शावक है ।

उन्होंने बताया कि मीरा का जन्म 2013 में चिड़ियाघर में हुआ था और वह तीसरी बार मां बनी है।

डॉ परिहार ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बाघिन का खास ख्याल रखा जा रहा है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here