Manipur phase 2 Voting: मणिपुर में अंतिम चरण में अब तक 21.40% मतदान

 

Manipur Election 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान जारी है। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए गये हैं। दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। आज मतदाता तीन बार (2002-2017) के मुख्यमंत्री और 74 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह के साथ-साथ भाजपा के कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के चुनावी भाग्य को तय करेंगे। इबोबी सिंह सिंह थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा के लीतानथम बसंत सिंह, जनता दल-यूनाइटेड के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना के कोंसम माइकल सिंह से है।

मणिपुर के हिरोक में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here