Manipur big news : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत

Manipur big news
Manipur big news

इंफाल, 7 सितंबर। Manipur big news : मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना के जवाब में जिरीबाम जिले में चार कुकी उग्रवादियों को मार दिया गया है।

मणिपुर में हिंसा दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम शुरू हुआ

Manipur big news :दरअसल, मणिपुर में हिंसा का ताजा दौर दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम जिले के सेरो, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों से शुरू हुआ है। शनिवार सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। फायरिंग के कारण वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

कमांडो की टीम को तैनात

Manipur big news : मणिपुर के जिरीबाम जिले में भड़की हिंसा को रोकने के लिए असम राइफल्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और मणिपुर पुलिस के कमांडो की टीम को तैनात किया गया है।

Manipur big news : कुकी उग्रवादियों ने अलग-अलग इलाकों में हमला किया था

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने बीते मंगलवार को जिरीबाम जिले के अलग-अलग इलाकों में हमला करना शुरू किया था। इस दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पता चला है कि मृतक घटना के दौरान सो रहा था।

Manipur big news : चार कुकी उग्रवादियों को मार दिया गया

अधिकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या के बाद चार कुकी उग्रवादियों को मार दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं है कि जवाबी हमला किसकी ओर से किया गया है।

कुकी आदिवासी नेताओं ने दावा किया कि मारे गए लोग उग्रवादी नहीं थे बल्कि वे ग्राम स्वयंसेवक थे।

Manipur big news : शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया

इस बीच, मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। साथ ही तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और उग्रवाद रोधी अभियानों को तेज करने का आदेश दिया है।

Manipur big news : विष्णुपुर जिले में स्थित आवास पर बम से हमला

इससे पहले मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के विष्णुपुर जिले में स्थित आवास पर बम से हमला किया गया था। इस बम विस्फोट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, बम को काफी दूर से फेंका गया था, जो पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के परिसर में गिरा। इस घटना के दौरान कोइरेंग और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। मृतक की पहचान आरके रबेई के रूप में हुई।


यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 7 सितंबर शनिवार को; देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा, चंद्रोदय समय

(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार