Malaika Arora father suicide : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने बुधवार को घर की छत से कूदकर आत्महत्या की

Malaika Arora father suicide
Malaika Arora father suicide

मुंबई | Malaika Arora father suicide : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने बुधवार को घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनके सुसाइड करने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, मलाइका अरोड़ा के पिता ने बांद्रा में स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया। उन्होंने बुधवार सुबह 9 बजे के करीब छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई में नहीं थीं मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora father suicide : बता दें, सुबह 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री के पिता ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस की टीम उनके घर के बाहर पहुंची और घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। जब मलाइका के पिता का निधन हुआ, वह मुंबई में नहीं थीं।  पिता की मौत की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

उनके पिता के शव को मुंबई के बाबा अस्पताल में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंच गए हैं।

Malaika Arora father suicide : मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। वह अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ चेंबूर रहने आ गईं। उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

Malaika Arora father suicide : हाल ही में एक फैशन पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता ने अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि भले ही उनका बचपन अच्छा रहा हो, लेकिन यह सब उनके लिए आसान नहीं था। मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला।

Malaika Arora father suicide : इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया

इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। अनिल मेहता के निधन की खबर मिलते ही करीना कपूर, सैफ अली खान से लेकर अरबाज खान, अर्जुन कपूर सहित कई सितारे मलाइका के घर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस का भी अब अभिनेत्री के पिता की मौत पर पहला बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, मलाइका के पिता अनिल मेहता की मौत प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रही है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है।

Malaika Arora father suicide : अनिल मेहता की मौत पर मुंबई पुलिस का पहला बयान

डीसीपी क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने एएनआई से बातचीत में बताया कि अनिल मेहता की डेड बॉडी को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इसके बाद ही मौत की असल वजह के बारे में बताया जा सकेगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल अभी भी जारी है।

Malaika Arora father suicide : क्या बोले डीसीपी क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन?

डीसीपी क्राइम ब्रांच, राज तिलक रोशन ने कहा- ‘अनिल मेहता (62) का आज शव मिला। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम यहां है। हम सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच कर रहे हैं। हमारी टीमें यहां हैं, फोरेंसिक टीमें भी यहां हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है। हम हर पहलू की विस्तार से जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।’


यह भी पढ़ें:  Chitrangada Singh : कॉमेडी के सच्चे मास्टर हैं अभिनेता अक्षय कुमार

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार