भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मई की प्रमुख घटना

history
Major events of May 02 in Indian and world history

नयी दिल्ली  (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में दो मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1921-पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1922-भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।

1924-नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।

1929-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।

1933-जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945-इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949-महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950-फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952-दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1985-प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।

1986-अमेरिका की 30 वर्षीया एन.बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997-ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1999-मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।

2003-भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया. यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

2008-म्यांमार (बर्मा) में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘नरगिस’ के आने से करीब 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए।

2011-अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन की अमेरिकी नौसेना के सील ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक निजीकृत परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

2012-एफसी बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लियोनेल मेसी ने 2 मई, 2012 को 68 गोल के साथ हैट-ट्रिक करके 67 गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जांगिड़
वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here