Lok Sabha Election Dates 2024 : लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान में कुछ ही समय बाकी, जानें अपडेट्स

Lok Sabha Election Dates 2024
Lok Sabha Election Dates 2024

नई दिल्ली | Lok Sabha Election Dates 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज दोपहर 3 बजे तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी थी। संभावना जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में हो सकता है। गौरतलब है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है। पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को हो गई थी। ये चुनाव सात चरणों में हुआ था और मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे ।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हम करा चुके हैं। पिछले 1 साल में 11 राज्यों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं।  हमारे पास 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं।  55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे। 1.8 करोड़ नए वोटर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here