पेरिस | Javelin Throw : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में 89.45 मीटर के साथ अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Javelin Throw : नीरज चोपड़ा अपना पांचवां और छठा थ्रो भी करने में असफल रहे और अपने ओवरऑल दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के साथ अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह भी देखें: Paris 2024 Big News : हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
Javelin Throw : इसके साथ ही वह भारत के पांचवें ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक हासिल किया है। उनसे पहले सिर्फ नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ही ऐसा कर पाए हैं, जिसमें से मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते हैं।
वह सुशील और सिंधु के अलावा दो अलग-अलग ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं।
Absolutely loved the experience on both days of visit! Au revoir, Stade de France! 💙
👉 Follow for updates from @sportwalkmedia in Paris – Powered by @thebharatarmy#NeerajChopra #Athletics #TeamIndia #Paris2024 #Cheer4India #Cheer4Bharat #ParisOlympics #Sportwalk… pic.twitter.com/8NwaM7AAgw
— Divakar KS (@divakar_ks) August 8, 2024