Jaika Automobiles : जयका ग्रुप ने 25 वर्षो से सेवारत कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायपुर। 

Jaika Automobiles :  जयका ग्रुप ने सोमवार को अपने छत्तीसगढ के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया जो 25 वर्षों से लगातार निष्ठा पूर्वक कार्य किये, जिन्होंने अपने सेवा के 25 वर्ष पूर्ण निष्ठा के साथ पूरे किए ।

जयका ग्रुप के संचालक रोहित काले और श्रीमती रश्मि काले ने उन कर्मचारियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही उनके 25 वर्षों के कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम जयका आटोमोबाइल एंड फाइनेंस प्रा. लि. में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक,लेखा विभाग,इंजीनियर,मैकेनिक एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति हुए ।