लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर

Israel is Planning something Big Dangerous
Israel is Planning something Big Image Source : X - AJENGLISH

नई दिल्लीः Israel is Planning something Big Dangerous: ईरान से छिड़ी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की पटकथा लिख दी है। अल जज़ीरा इंग्लिश द्वारा जारी तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इज़रायल ने लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर सैन्य तैनाती तेज कर रहा है।

इजरायली सेना लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है। इस बाबत अल जज़ीरा ने तीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें टैंक, सैनिक और सैन्य वाहनों की आवाजाही दिखाई गई है। यह घटनाक्रम अमेरिका-इज़रायल द्वारा ईरान पर चलाए जा रहे युद्ध के बीच हो रहा है, जिसमें हिजबुल्लाह ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इज़रायल पर हमले तेज कर दिए हैं।

Israel is Planning something Big Dangerous: लेबनान पर कब्जे की तैयारी

इज़रायली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने सेना को निर्देश दिया है कि वह लेबनान में अतिरिक्त नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर कब्जा करे, ताकि इज़रायली सीमा बस्तियों पर हमले रोके जा सकें।

इज़रायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा, “हमने सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त बिंदुओं पर सैनिक तैनात किए हैं ताकि नागरिकों की रक्षा हो और हिजबुल्लाह के हमलों को रोका जा सके।” इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में ग्राउंड इंक्रूजन शुरू किया है, जिसे “फॉरवर्ड डिफेंस” बताया जा रहा है।

हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर तेज किए हमले

Israel is Planning something Big Dangerous: हिजबुल्लाह की ओर से इज़रायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में इज़रायल ने बेरूत, दक्षिणी लेबनान और बेकाआ घाटी में हवाई हमले तेज कर दिए। लेबनानी सेना ने सीमा क्षेत्र से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है, ताकि वे सुरक्षित रहें।

इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को लितानी नदी के उत्तर की ओर जाने के लिए जबरन विस्थापन आदेश जारी किए हैं, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो रहे हैं। अल जज़ीरा की लाइव अपडेट्स में बताया गया है कि इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में 7 से अधिक स्थानों से घुसपैठ की है और बफर जोन बनाने की कोशिश कर रहा है।

इजरायल ने बताया रक्षात्मक कार्रवाई

Israel is Planning something Big Dangerous: हालांकि इस सैन्य तैनाती को इजरायल रक्षात्मक कार्रवाई बता रहा है, लेकिन तस्वीरों को देखकर बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का साफ संकेत मिल रहा है।

इस बीच गैर-सरकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि इज़राइल “गाजा प्लेबुक” को लेबनान में लागू कर रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विस्थापन और हमले शामिल हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट में इज़रायल की सैन्य तैयारी को युद्ध के नए चरण के रूप में देखा जा रहा है। Israel is Planning something

Read More : एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मियों का सम्मान

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार