खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- ‘ये एक बड़ा जुर्म, बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा’, कैसे किया खात्मा

Iran Angry on this attack
Iran Angry on this attack

Iran Angry on this attack: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर अब ईरान भड़क गया है। ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। ये एक बड़ा जुर्म है। इसे कभी भी बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा  ।

Iran Angry on this attack: कठोर और निर्णायक दंड दिया जाएगा

ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि खामेनेई की हत्या के लिए ‘कठोर और निर्णायक दंड’ दिया जाएगा। ईरान के लोगों में खामेनेई की मौत को लेकर गुस्सा है। ईरान में 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

सैटेलाइट तस्वीरें भी आईं सामने

Iran Angry on this attack: यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखाई दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है। सरकारी टीवी ने बताया कि खोमेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि ‘वे लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे।’

ईरान का भविष्य अनिश्चितता में

Iran Angry on this attack: खामेनेई की मौत के बाद ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’ मिला है।

तेहरान के घर पर हुआ हमला

Iran Angry on this attack: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक साथ तीन बड़े नेताओं की बैठकों का पता लगाया। शनिवार सुबह जानकारी मिली कि खामेनेई और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें एक ही समय पर चल रही थीं, इसलिए एजेंसियों ने रात होने का इंतजार नहीं किया और दिन में ही हमला कर दिया।

इज़राइल ने खामेनेई के कंपाउंड पर 30 बम गिराए। शनिवार सुबह अली खामेनेई के तेहरान के घर पर हमला हुआ। घर में ऑफिस बने थे। घर के कंपाउंड में खामेनेई मारे गए .

साथ में 3 दिग्गज कमांडर भी मारे गए

Iran Angry on this attack: इज़राइल और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इसी मौके का इंतजार कर रही थीं, जिसमें इरान के सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी, IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपोर और रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह को भी मारे गए।

ईरान में 500 ठिकानों पर हमला

Iran Angry on this attack:  तेहरान पहले अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की सोच रहा था। ऐसे में शनिवार सुबह तक 200 इजराइली लड़ाकू विमानों ने 500 ठिकानों पर हमला किया, जो इज़राइल के इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला था। इज़राइल ने ईरान की सबसे लोकप्रिय प्रेयर ऐप को भी हैक कर लिया और सशस्त्र बलों को संदेश भेजा।

इन हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया। मारे जाने वाले  ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।

Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी