खेल: 13 अप्रैल 2026। IPL 2026 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया।
इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया। 5 में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद आरआर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि 5 में से 2 मैच जीतकर एसआरएच चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
IPL 2026 SRH vs RR: हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर इस टीम ने अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था। इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला।
ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। कप्तान ईशान 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्लासेन ने 40 रन की पारी खेली।
IPL 2026 SRH vs RR: नितीश रेड्डी ने 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट हासिल किया।
It's all Orange in Hyderabad 🧡
A dominant victory by 5⃣7⃣ runs for @SunRisers ✌️
They end #RR's unbeaten streak this season 👏
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR pic.twitter.com/ZRdkxcW2jh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई
IPL 2026 SRH vs RR: इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट निकालकर आरआर को संकट में डाल दिया।
दूसरे ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी खो दिया। अगले ओवर में कप्तान रियान पराग (0) भी चलते बने। आलम ये था कि टीम 3 ओवरों की समाप्ति तक महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी।
IPL 2026 SRH vs RR: इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया था, लेकिन 127 के स्कोर पर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से परेशानी में आ गई।
फरेरा 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए।तुषार देशपांडे ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया।
IPL 2026 SRH vs RR:विपक्षी खेमे से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 सफलता प्राप्त की। इनके अलावा, ईशान मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए। –आईएएनएस आरएसजी
Read More : रायसेन कृषि मेले में जाने से किसान पुत्र को रोका : जीतू पटवारी
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















