खेल: 9 अप्रैल 2026: IPL 2026 LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया।
IPL 2026 LSG vs KKR: एलएसजी के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेल हारी हुई बाजी पलट दिया
एलएसजी की तरफ से युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी।
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्करम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 15 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद वैभव अरोड़ा का शिकार बने। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
IPL 2026 LSG vs KKR: कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 13 रन ही बना सके।
अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, आयुष बदोनी एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
IPL 2026 LSG vs KKR: बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई।
IPL 2026 LSG vs KKR: मुकुल ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।
Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए
IPL 2026 LSG vs KKR: इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए। फिल एलन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई। रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2026 LSG vs KKR: हालांकि, इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
ग्रीन 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पॉवेल ने 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला।
IPL 2026 LSG vs KKR: यह केकेआर की इस सीजन में तीसरी हार है। वहीं,लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज की है। –आईएएनएस एसएम/डीकेपी
Read More : ऑनलाइन बाल यौन शोषण केस में बड़ा फैसला: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों को राहत देने का आदेश पलटा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















