IPL 2026 GT vs DC: एक रन न लेना दिल्ली को पड़ा भारी, गुजरात ने दिल्ली को एक रन से हराया

0
2
IPL 2026 GT vs DC
IPL 2026 GT vs DC: गुजरात ने दिल्ली को एक रन से हराया

खेल: IPL 2026 GT vs DC: आज का आईपीएल का 19वा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बिच खेली गई, जिसमे दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 211 रनो का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में दिल्ली ने भी 209 रनों की रोचक पारी खेली।

मैच अंतिम ओवर के अंतिम गेंद तक रोचक रहा, अंतिम गेंद में लक्ष्य मनो जैसे दिल्ली के हाथों से फिसल गया, और दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। बता दे की इस हार के साथ डीसी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और गुजरात छटे पर पहुंची ।

IPL 2026 GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 211 रनो का लक्ष्य दिया

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।

बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए।

IPL 2026 GT vs DC:  वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 55 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की।

गुजरात के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी

IPL 2026 GT vs DC: गुजरात के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। इस टीम को पाथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

निसांका 24 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नितीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए डीसी को परेशानी में डाल दिया।

IPL 2026 GT vs DC:  यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए। मिलर ने डीसी के खाते में 25 रन का योगदान दिया, जिसके बाद राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

राहुल 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। डीसी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी।

IPL 2026 GT vs DC:  विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद को चौके के लिए भेजा, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट दे बैठे।

इसके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए आए और ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। ओवर की चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। टीम को अंतिम दो गेंदों में 2 रन की दरकार थी, लेकिन मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया।

IPL 2026 GT vs DC:  ऐसे में अंतिम गेंद पर टीम को 2 रन की जरूरत थी, लेकिन इस पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। इसी के साथ जीटी ने मैच 1 रन से अपने नाम किया।

मेजबान टीम की तरफ से राशिद खान ने 17 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए। 1 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया। –आईएएनएस आरएसजी

Read More : ऑनलाइन बाल यौन शोषण केस में बड़ा फैसला: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों को राहत देने का आदेश पलटा

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)