IPL 2022 MI vs DC: मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, गुजरात, राजस्थान, लखनऊ, बैंगलोर पहुंची क्वालीफ़ायर राउंड में

मुंबई,

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली के 160 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से टिम डेविड ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई की जीत के साथ ही दिल्ली का सफर भी समाप्त हो गया और बैंगलोर की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई है।

दिल्ली ने मुंबई को दिया 160 रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रन की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके।
इशान अर्धशतक से चूके

इशान किशन एक शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर के हाथों कैच कराया। इशान ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here