IMD ने मौसमी आउटलुक मार्च 2023 की हाइलाइट्स जारी किया…. इन इलाकों में बेमौसम बारिश, आंधी-तूफ़ान की संभावना है

IMD
Scorching heat in Jharkhand, mercury crossed 43 degrees in Odisha's capital Bhubaneswar

नई दिल्ली. भारत मौसम विभाग ने ‘गर्म मौसम (मार्च से मई) 2023 के लिए मौसमी आउटलुक और वर्षा और तापमान के लिए मार्च 2023 के लिए मासिक आउटलुक’ निम्नलिखित हाइलाइट्स के साथ जारी किया। मार्च में भारत में चिलचिलाती गर्मी शुरू हो चुकी है, मगर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, गुजरात और राजस्थान में कई जगहों पर तेज आंधी (Thunderstorms) के साथ बारिश (rainfall) होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) के अनुसार इन इलाकों में बेमौसम की बारिश हो सकती है। 04-08 मार्च के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 05 मार्च 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से छिटपुट वर्षा,बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। दक्षिण हरियाणा में हल्की, मध्यम गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 05 को पश्चिम राजस्थान, 04-08 के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ में 05-08 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 07 और 08 मार्च 2023 को ओलावृष्टि और  गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की उम्मीद.

IMD के अनुसार इन इलाकों में बेमौसम बारिश हो सकती है.

IMD ने इन राज्यों के लोगों को सजग रहने को कहा है.

आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 मार्च को और विदर्भ में 5 से 7 मार्च के दौरान बारिश और आंधी का प्रकोप देखा जा सकता है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। इन आंधी-तूफान की संभावनाओं को देखते हुए आईएमडी ने शनिवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, रविवार को पूरे एमपी और सोमवार और मंगलवार को पूर्वी एमपी और विदर्भ पर एक येलो वॉच (yellow watch) जारी किया है। मौसम विभाग की सलाह में इन जगहों के निवासियों से स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में ‘जागरूक’ रहने का आग्रह किया गया है।

imdमौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक) के बीच रहने की संभावना है। 5 मार्च से इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। आईएमडी को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जबकि पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here