चीन में फैल रहा HMPV वायरस: भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं, NCDC की जानकारी

HMPV Virus

नई दिल्ली: HMPV virus: चीन में मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़भाड़ वाले अस्पताल और संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि को लेकर दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, चीन ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

वहीं, भारत में इस वायरल संक्रमण को लेकर स्थिति सामान्य है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भारत के नागरिकों को HMPV वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

HMPV virus: भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भारत में श्वसन संक्रमण के मामलों पर गहरी निगरानी रखी जा रही है। दिसंबर 2024 के आंकड़ों में श्वसन संक्रमण के मामलों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं पाई गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. अतुल गोयल ने कहा, “HMPV वायरस सामान्य सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है, लेकिन भारत में इसके बड़े पैमाने पर फैलने के कोई संकेत नहीं हैं। हमारे अस्पताल सभी संभावित मामलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

HMPV virus: HMPV वायरस के लक्षण और रोकथाम के उपाय

डॉ. गोयल ने बताया कि HMPV वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों में हल्के से मध्यम फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में श्वसन संक्रमण के मामलों में वृद्धि आम बात है और लोगों को घबराने की बजाय सामान्य सावधानियां अपनानी चाहिए।

  • सावधानियां:
    • खांसी-जुकाम होने पर दूसरों के संपर्क से बचें।
    • मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
    • नियमित रूप से हाथ धोएं।
    • बुखार या सर्दी के लिए सामान्य दवाइयां लें।

HMPV virus: भारत के लिए क्या है जोखिम?

NCDC ने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं और चीन में HMPV संक्रमण के मामलों की निगरानी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल भारत के लिए इस वायरस से कोई गंभीर खतरा नहीं है।


Read More:Adani Ports’ cargo volume grows 8 pc in December


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here